
आगरा, 6 अक्टूबर।ताजनगरी की अंजली सिंह, राम कुशवाहा,संपदा दीक्षित और अलमास भारद्वाज का चयन सीनियर उत्तर प्रदेश T-20 टीम में किया गया है। आगरा की संपदा दीक्षित को team का उप कप्तान बनाया गया है। यह टीम बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर वूमेन’एस T20 चैंपियनशिप में खेलेंगी। उत्तर प्रदेश की टीम अपना पहला मुकाबला महोली (Panjab) में 8 अक्टूबर को केरल के विरुद्ध खेलेगी।
सभी खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोसन , राजेश सहगल , रंजना बंसल , तूलिका कपूर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला, रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, अनीश राजपूत आदि ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। आगरा की ये क्रिकेटर कोच मनोज कुशवाह से जान मिल्टन स्कूल स्थित कोचिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रही हैं।


