उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और समग्र विकास को समर्पित एक ऐतिहासिक बजट है, जो प्रदेश को नई दिशा और गति देगा।”- — गिर्राज कुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल

Press Release उत्तर प्रदेश
गिर्राज प्रसाद अग्रवाल

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण तथा किसान हितों को समर्पित एक दूरदर्शी बजट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह बजट प्रदेश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए की गई घोषणाएँ विशेष रूप से सराहनीय हैं। छात्राओं के लिए प्रोत्साहन योजनाएँ, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े कार्यक्रम तथा मिशन शक्ति जैसी पहलें प्रदेश की महिलाओं को नई ऊर्जा और अवसर प्रदान करेंगी। इससे न केवल महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी बल्कि सामाजिक और आर्थिक ढाँचे को भी मजबूती मिलेगी।
किसानों के हित में सिंचाई, कृषि विकास और ग्रामीण अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया गया है। कृषि क्षेत्र के लिए बढ़ाया गया प्रावधान किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा। युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार सृजन, तकनीकी शिक्षा तथा अवसंरचना विकास से जुड़े प्रावधान प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने में सक्षम हैं।
आगरा जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन एवं व्यापारिक शहर के लिए अवसंरचना विकास, शहरी सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन प्रोत्साहन तथा उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने से संबंधित प्रावधान स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे। इससे आगरा के व्यापारियों, उद्यमियों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे और शहर के समग्र विकास को बल मिलेगा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, आगरा की ओर से मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार को इस जनहितैषी, महिला सशक्तिकरण को समर्पित और विकासोन्मुख बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *