प्रदेशीय सबजूनियर वालीबॉल का उद्घाटन मैच अयोध्या के बालकों ने जीता

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार
एकलव्य स्टेडियम में खेले गये वालीबाल मैच में खेलते खिलाडी।

आगरा, 11 मई।  खेल निदेशालय उoप्रo एवं उoप्रo बालीवाल संघ के समन्वय से  11 से 14 मई तक प्रदेशीय सबजूनियर बालक वालीबॉल प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आयोजित की जा रही है।प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों में 18 मण्डलों की टीमों ने प्रतिभाग किया है। जिसमें 02 स्पोर्टस कालेज गोरखपुर एवं लखनऊ तथा छात्रावास की 02 टीमें अयोध्या एवं बांदा सम्मिलित है। प्रतियोगिता के पहले दिन पहला मैच देवीपाटन बनाम अयोध्या के मध्य खेला गया जिसमें अयोध्या 25-04, 25-05 से विजयी रही। दूसरा मैच प्रयागराज बनाम सहारनपुर के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज 25-06 25-19 से विजयी रही।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री जगवीर सिंह, अर्जुन अवार्डी का श्री सुनील चन्द्र जोशी, क्रीडाधिकारी ने बुके देकर स्वागत किया तथा श्री राममिलन, क्रीडाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को पटका पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को सम्बोधन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन की घोषणा की। इस अवसर पर श्रीमती सविता श्रीवास्तव क्रीडाधिकारी,  राममिलन क्रीडाधिकारी अलीगढ़,  बी.एस राठौर, संयुक्त सचिव जिला वालीवॉल संघ आगरा , अरविन्द यादव क्रीडाधिकारी,  राजीव सोई, अध्यक्ष मास्टर हाकी, रीनेश मित्तल, संयुक्त सचिव जिला बास्केटबाल संघ ,एस.एस. चौहान सेवानिवृत क्रीडाधिकारी ,श्रीमती रोकश बेदी , सुधीर नरायन, सुप्रसिद्ध गजल गायक , सागर उपाध्याय,  योगेश कुमार वर्मा, सुश्री कल्पना चौधरी,  पुष्पेन्द्र सिंह, मौ.खलील आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल द्वारा किया गया। निर्णायकों में:-  विमल पाण्डेय,  अंकित सिंह, श्री मो. इरफान मलिक, श्री हरिशंकर सिंह,  सतेन्द्र पाण्डेय,  मुकेश शुक्ला,  वीर प्रताप सिंह,  दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र पटेल,  राजेश पटेल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *