आगरा। झांसी मे खेली गई 69वीं उत्तर प्रदेशीय मलखम्ब प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन कर उप विजेता टीम होने वाली आगरा टीम के खिलाड़ियों और नेशनल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम मे चयन होने वाले खिलाड़ियों का सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,विजय नगर पर सम्मान किया गया।
प्रदेशिय मलखम्ब मे मैन ऑफ़ दी टूर्नामेंट चुने गए देव क़ो भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक यादवेन्द्र प्रताप सिंह ने अंग वस्त्र पहनाकर,प्रधानाचार्य बाल कृष्ण कटारा ने माला पहनाकर,विनय वत्स ने नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया।साथ ही उत्तर प्रदेश टीम मे शामिल होने वाले शिवा,ललित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,अमन,आशीष,शिवम एमडी जैन इंटर कॉलेज पारखी सेंट विसेंट कॉलेज घटिया,वैष्णवी रावत जीजीआईज़ी नैनाना जाट क़ो भी पुष्प भेट कर और माला पहना कर सम्मानित किया।
इस मौके पर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि बच्चों ने अपने अथक प्रयास से जो जीत हासिल की उससे ना सिर्फ उन्हेंने अपना बल्कि अपने कॉलेज और शहर का नाम रोशन किया.वे अपने लग्न से आगे देश दुनिया मे नाम रोशन करें ऐसी सभी कामना करते। संचालन दिग्विजय सिंह कार्यक्रम के दौरान,सुवेन्द्र कुमार,बलराम कांत,राजेश गुप्ता,स्नेह द्विवेदी,प्रियंका,विचित्र दीक्षित,विनय वत्स,भूपेंद्र,गिरीश अनजान,सोनम,सुरभि,सुमन,आदि ने खिलाड़ियों क़ो सम्मनित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
