लघु नाटकों में किशोरों ने दिखाया हुनर

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 10 नवंबर। किशोर न्याय समिति उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर 14 नबंबर तक तक चलने वाले बाल कार्नीवाल किशोर सुधार गृह सिरोली मलपुरा स्थित बाल सुधार गृह पर रंगा रंग शुरुआत हुई। इस दौरान किशोरो नें अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।
बाल कार्नीवाल के पहले दिन बच्चों ने जवाहर लाल नेहरू, मोबाइल से बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव और स्वचछ भारत मिशन सन्देश पर लघु नाटक कर मन मोह लिया। वहीं मुख्य अतिथि के समक्ष सूर्य नमस्कार, ताड़ आसन, ब्रज आसन, भुजंग आसन आदि आसन प्रस्तुत कर अतिथियों क़ो ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
इससे पहले मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दिव्यानंद द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह , वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमिला शर्मा नें माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय सिंह ने किया।
कार्नीवाल के दूसरे दिन कल सोमवार क़ो बैडमिंटन, केरम, चेस, लूडो, कबड्डी, खो खो, प्रतियोगिता होंगी। 12 क़ो डांस और गायन की प्रतियोगिता होंगी, 13 क़ो बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर सभी प्रतियोगिताओं का फ़ाइनल के साथ व्यावसायिक एजुकेशन और कौशल विकास का प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान रामसूरत, प्रतापमान मोहन किशोर, जगदंबा, लखन सिंह परिहार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *