निर्माण की धीमी गति पर नगर निगम ने कार्यवाही संस्था पर लगाया 9:30 लाख का जुर्माना

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा ।अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे तालाबों के निर्माण में धीमी गति पर सख्त रुख अपनाते अपनाते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कार्यदाई संस्था पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया है।
नगर निगम द्वारा कलाल खेरिया के गाटा संख्या 206 में 2 करोड़ 7 लाख तोरा के गाटा संख्या 16 में 2 करोड़ 41 लाख और कलाल खेरिया में गाटा संख्या 56 में 2 करोड़ 24 लाख की लागत से तालाबों को बनवाया जा रहा है । इसके अलावा 15वें वित से सेवला जाट में 4 करोड़ 1 लाख से बन रहे नाला निर्माण की धीमी गति पर कार्यदाई संस्था पर 3 लाख तथा राहुल नगर में 4 करोड़ 8 लाख से बन रहे तालाब की धीमी गति पर बनाने वाली संस्था पर 2 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *