आगरा।आज दिनांक 07.01.2026 को ईदगाह रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप टीम के द्वारा स्टेशन का निरीक्षण किया | जिसमें नवनिर्मित बिल्डिंग,खानपान सेवा,पेय जल,यात्रियों के बैठने की सुविधा, स्टेशन साफ सफाई का गहन निरीक्षण किया गया। यात्री सुविधाओं के रखरखाव और उन्हें बेहतर बनाने हेतु मंडल के अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर कार्यरत निरीक्षक एवं पर्यवेक्षकों को काउंसिल किया गया व स्टेशन की साफ़-सफाई उच्च स्तरीय बनाये रखने हेतु विशेष जोर दिया गया | गौरतलब है कि हर तीन माह में एसआईजी टीम द्वारा स्टेशन का निरीक्षण किया जाता है। स्टेशन में जो भी कमियां और जरूरत है उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाते है| जिससे यात्रियों की सुविधायों में बढ़ोत्तरी की जा सके तथा उन्हें कम से कम असुविधायों का सामना करना पड़े |
इस निरीक्षण के दौरान श्री बी. एस.चौहान मंडल वाणिज्य प्रबन्धक ,श्री. टी.के.अग्निहोत्री सहायक सुरक्षा आयुक्त,श्री पी.सी.अग्रवाल सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर,श्री जितेंद्र कुमार सहायक मंडल इंजीनियर मुख्यालय,श्री मुकेश मीणा सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर,डॉक्टर धीरज गुप्ता CMP व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे |
