अपर नगर आयुक्त व कर्मचारी नेताओं के बीच वार्ता विफल, गुरुवार को मंडलायुक्त से मिलेंगे

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 10 दिसंबर। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के भतीजे हर्ष दिवाकर द्वारा निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ की गयी अभद्रता व मारपीट के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे आन्दोलन के तीसरे दिन नगर निगम कर्मशाला यातायात नगर के चालकों द्वारा सुबह एकजुट होकर कूड़ा गाड़ियां नहीं निकालीं और हड़ताल पर चले गये। कुछ घंटे बाद अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने कूड़ागाडि़यों को निकलवा कर कर्मचारी नेताओं को अपने कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया।
कर्मचारी नेताओं व अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार के बीच हुई वार्ता में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हम मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अपील कि दोनों पक्ष वार्ता कर बीच का रास्ता निकालने से सहमत हैं। किन्तु बीच का रास्ता सम्मानपूर्वक होना चाहिए। काफी चर्चा के बाद भी कोई सकारात्मक हल न निकलने से वार्ता विफल हो गयी तत्पश्चात नगर निगम समन्वय समिति ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर फेसला लिया कि 11 दिसम्बर को सुबह 11 बजे मण्डलायुक्त कार्यालय जाकर मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह से नगर निगम आगरा के कर्मचारियों को न्याय के लिए प्राथमिकी दर्ज करवाने की गुहार लगाई जाएगी।
वार्ता में विनोद इलाहाबादी, चौ. महेन्द्र सिंह फौजदार, लोकेश परिहार, रेशम सिंह चाहर, श्याम कुमार करुणेश, सुन्दर बाबू चंचल, सतीश शर्मा, मोहन गुलज़ार, सन्तोष डागौर, सुनील पाथौर,वरुण देशभक्त आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *