
इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता हेतु तैयारी की शुरू, कड़ा अभ्यास कर बहा रहे 6 घण्टे पसीना
आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष(एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार नेपाल की राजधानी काठमांडू शहर के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में वर्ल्ड ताइक्वान्डो (WT) एवं एशियन ताइक्वान्डो यूनियन (ATU) द्वारा नेपाल ताइक्वान्डो संघ (NTA) के सहयोग से 18 से 20 फ़रवरी 2026 तक आयोजित होने वाली चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (जी-1) ओपन इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में इंडिया देश की ओर से प्रतिभाग करेंगे ।
मास्टर पंकज शर्मा करेंगे पूमसे कोरियो,पूमसे खिमजांग,पूमसे टाईबैक,पूमसे शिपजिन,पूमसे जीते,पूमसे पिंगवॉंग, पूमसे चौगवोंग व पूमसे हंसू में अपना प्रदर्शन। उपरोक्त इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता हेतु मास्टर पंकज शर्मा ने तैयारी शुरू कर दी है । कड़ा अभ्यास कर बहा रहे प्रात:5.30 से 7.30 तक सायं 5 से 7 तक,रात्रि 8 से 10 बजे तक कुल 6 घण्टे पसीना । जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सीईओ संगीता शर्मा,डॉ यू के शर्मा एवं हरिकांत शर्मा ने उन्हें पदक जीतने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं ।


