आगरा, 3 फरवरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बैपटिस्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रान्तीय कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन एवं पद की शपथ दिलाकर उन्हें विधिवत पदासीन किया। इससे पूर्व संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन/मनोनयन प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्तीय कोषाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आपकी सक्रियता और समर्पण से ही दायित्व मिलता है। आगरा के जिला संगठन की मजबूती पूरे प्रदेश में जानी जाती है, अब यह आपका कर्तव्य है कि इस मजबूती को बनाए रखें। तदर्थ शिक्षकों के हित में अभी हाल ही में संघर्ष कि सफलता इसी सक्रियता व मजबूती का उदाहरण है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आर पी शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में सहभागी शिक्षक समुदाय सदैव अभिनन्दनीय है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भीष्मभद्र लवानिया ने कहा कि शिक्षकों के मसीहा स्व ओमप्रकाश शर्मा के प्रयासों से शिक्षक समुदाय को जो लाभ और सुरक्षा प्राप्त हुई हैं। सरकार धीरे-धीरे उनका हरण कर रही है। इस माहौल में हम सबको एक बार फिर संघर्ष के लिए हुंकार भरनी होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ विशाल आनन्द ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सतत सक्रिय रहने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मण्डलीय मंत्री अजय शर्मा ने कहा कि दायित्व ग्रहण करने के बाद को स्वयं को विद्यालय तक सीमित नहीं रखें बल्कि अब शिक्षक हित में पूरे जिले में सक्रिय रहना है।
इस अवसर पर प्रान्तीय मार्गदर्शक उत्तम कुमार शर्मा, बैपटिस्ट स्कूल के प्रबंधक जेम्स सोलोमन,प्रधानाचार्य कमल के. लाल, जिला संरक्षक डोरीलाल त्यागी,मो. जमीर, प्रवीन शर्मा (ज़िला मंत्री) प्रभात मोहन समाधियाँ (कोषाध्यक्ष)डॉ अनिल वशिष्ठ,डॉ जी एल जैन,डॉ अतुल कुमार जैन,नरेंद्र सिंह,डॉ ममता शर्मा,रागिनी शर्मा,विदुषी सिंह,नूतन अग्रवाल, श्रीमती चंद्रकांता,शालिनी सोम,रूपा राठौर,जितेंद्र शर्मा,तरुण शर्मा,पंकज शर्मा, विमल शर्मा,राकेश सारस्वत,सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह,रजनेश शर्मा,अंकित शर्मा,मो परवेज़,मदन मोहन अग्रवाल,सर्वेश तिवारी,योगेश शर्मा,अनूप दुबे आदि उपस्थित थे।


