अयोध्यानाथ श्री राम मंदिर अयोध्या कुञ्ज पर सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आज प्रभु श्री राम व श्री महाबली हनुमानजी की असीम अनुकम्पा से हनुमान जन्मोत्सव के शुभवसर पर मनोज नौतनानी ने बताया  कि अयोध्यानाथ श्री राम मंदिर अयोध्या कुञ्ज पर मंदिर कमेटी द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । प्रोग्राम की शुरुवात सुंदरकांड पाठ से की गई ।अयोध्या कुञ्ज के सभी भक्तों ने हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सामूहिक सुंदरकांड में काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया । भजनों पर सभी ने नाच गाकर प्रभु को मनाया।

तत्पश्चात प्रभु को भोग लगाया गया। मंदिर पर विशाल भंडारा शुरू किया गया । वहां मौजूद सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ पाया।
प्रोग्राम में सभी अयोध्या कुञ्ज वासियो ने पूर्ण सहयोग किया । प्रोग्राम में विशेष रूप से मंदिर कमेटी के टीकम वर्मा , मंदिर के महंत पवन शास्त्री , गिर्राज अग्रवाल , महेश कुमार कुशवाह , मनोज नोतनानी, अमित बंसल,  पवन अग्रवाल दीपक गहराना, जीतेन्द्र दीक्षित , शिव राम सिंह चाहर , पवन कुशवाह , विनोद कुमार कुशवाह, अस्वनी पचौरी, आशीष पचौरी, सुरेंद्र सिंघल, आकाश गोयल, चेत सिंह, दीपक कुशवाह दीपचंद शर्मा, मूलचंद शर्मा गोविन्द सिंह फौजदार , चतुर्वेदी कुशवाह , गिर्राज कुशवाह आदि भक्त जान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *