“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत रेलवे अस्पताल अछनेरा जं. पर स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

Health Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आगरा रेल मंडल में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की व्यापक जाँच, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा समाज में पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ावा देना है | इसी क्रम में आज दिनांक 29.09.2025 को मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के निर्देशन में व मुख्य चिकत्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में रेलवे अस्पताल, अछनेरा जं. में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एवं दंत चिकित्सक द्वारा महिलाओ की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देना और उनके माध्यम से परिवारों को सशक्त बनाना रहा एवं विशेष रूप से मातृ स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत महिला लाभार्थियों, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। आज आयोजित शिविर में कुल 72 महिला लाभार्थियों ने भाग लिया और उन्होंने विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण कराए।
यह पहल आगरा मंडल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत महिला स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाकर परिवार एवं समाज को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही यह अभियान एक स्वस्थ, पोषित एवं मजबूत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में मंडल की दृढ़ निष्ठा को भी पुष्ट करता है।
यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर समाज और परिवार को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अभियान में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया है, ताकि समाज में महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया जा सके। यह अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” की अवधारणा को साकार करने और समाज व राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा दयाल, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवंतिका, दन्त चिकित्सक डॉ. सपना, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक कु. गार्गी उमराव, मंडल परिचालन प्रबंधक व जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव एवं मंडल के कर्मचारी उपस्थित रहे |
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 30.09.2025 को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन बाद हेल्थ यूनिट में किया जाएगा, जिसमें महिला कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *