अंतर महाविद्यालय स्क्वैश प्रतियोगिता का विजेता बना के आर कालेज

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। एक्मे इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी द्वारा आज अंतर महाविद्यालयी स्क्वैश महिला-पुरुष प्रतियोगिता का भव्य आयोजन एकलव्य स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप के आर कालेज ने महिला एवं पुरुष वर्ग का संयुक्त रूप से विजेता का खिताब प्राप्त किया। जबकि मेजबान Acme Institute of Management and Technology की टीम संयुक्त रूप से उपविजेता घोषित हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंबेडकर विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. अखिलेशचंद्र सक्सेना उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक के रूप में चौधरी सुनील बाबू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विश्वविद्यालय द्वारा नामित सेलेक्टर के रूप में BSA College से डॉ. जसवंत तथा RBS College से डॉ. धनंजय उपस्थित रहे।
कोच एवं टीम मैनेजर के रूप में KRPG College से डॉ. दलवीर सिंह, वीरेंद्र, मकेश दिनकर तथा डॉ. बी.पी. सिंह उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी Hardeep Singh Heera ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ा।
आयोजक सचिव डॉ. गिरीश कुमार द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं विश्वविद्यालय से नामित सेलेक्टर एवं ऑब्जर्वर को RC Agarwal College के चेयरमैन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *