आगरा छावनी रेलवे स्टेशन लॉबी पर स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्टेशनों पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.01.2026 को वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष मदान की उपस्थिति में आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन मेनेजर लॉबी में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में कार्यरत रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार तथा यात्रा के दौरान आने वाले यात्रियों को मौके पर ही आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना था। आज आयोजित शिविर में लगभग 45 लाभार्थियों ने भाग लिया| आगरा मंडल की चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। मौसमी बीमारियों से बचाव एवं कार्यस्थल पर स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस स्वास्थ्य शिविर से रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को प्रत्यक्ष लाभ मिला और उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए रेल प्रशासन एवं मंडल चिकित्सालय, आगरा का आभार व्यक्त किया। आगरा मंडल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की योजना बनाई जा रही है, ताकि सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों एवं यात्रीयो तक स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *