
आगरा। आगरा में आज 17 जनवरी को राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में मुख्य मुख्य लक्ष्य व्यापारियों को जीएसटी के नए सुधार पंजीकरण रिटर्न फाइलिंग और व्यापारिक चुनौतियों पर सीधा संवाद देना । मुख्य अतिथि के रूप में मंडल आयुक्त आगरा शैलेंद्र कुमार सिंह लखनऊ के मुख्यालय से आई संयुक्त आयुक्त आरती कुमारी आगरा के ग्रेड वन पंकज गांधी अन्य अधिकारियों के साथ मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं का ज्ञापन मंडल आयुक्त शैलेंद्र सिंह को दिया । प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, प्रदेश मंत्री दीपक शर्मा, किशोर बुधरानी , अनुराग गोयल, रोहित आयलानी ,राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश ,सतीश शाह, दीपक अग्रवाल कई व्यापारी उपस्थित हुए।


