आगरा, 25 सितंबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी. कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक कबड्डी खेल की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता सहारनपुर में 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी। प्रदेशस्तरीय सबजूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला एवं मण्डलीय चयन ट्रायल एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर होंगे। जिसमें जिला स्तरीय ट्रायल एक अक्टूबर को तथा मंडलीय ट्रायल 3अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होंगे।
सबजूनियर बालक कबडडी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बालिका की जन्मतिथि 01.01.2009 के बाद की नही होनी चाहिए। (अर्थात 31 दिसम्बर, 2024 को 16 वर्ष या उससे कम)
जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालक कबड्डी खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालिका खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। चयन ट्रायल्स सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु श्री पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ के मो0न0-9412171242 पर कर सकते है। यह जानकारी प्रभारी आरएसओ सविता श्रीवास्तव ने दी।
