सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के ट्रायल

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 15 से 16 अक्टूबर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 12 अक्टूबर,2026 को प्रातः 9.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 12 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालक भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 17.09.2010 से 16.09.2012 के मध्य हुआ हों, तथा भाग लेने वाले बालकों को जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित पात्रता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य हैं, जिस पर सत्यापित जन्मतिथि अंको व शब्दो में स्पष्ट रूप से अंकित हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
सबजूनियर बालक एथलेटिक्स चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 12 अक्टूबर, 2026 को अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र, पात्रता प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिष्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *