आगरा।खेल निदेशालय, उ०प्र० के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष दिनांक 25 से 26 सितम्बर, 2025 तक प्रयागराज में प्रदेशीय सीनियर पुरुष / महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आगरा मण्डल टीम का जनपदीय ट्रायल 15 सितंबर एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स 16 सितंबर को अपराह्न तीन बजे से होंगे। –
अतः जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वे अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल के पुरुष / महिला खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ जिलास्तरीय एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स हेतु निर्धारित समय अवधि पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम सदर बाजार आगरा पर भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु राजेश यादव, सहायक प्रशिक्षक जिम्नास्टिक मो०न०- 8009068220 पर कर सकते हैं।