प्रदेशीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता एकलव्य स्टेडियम में शुरू

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा,  22 फरवरी। खेल निदेशालय उ०प्र० एवं उ०प्र० बास्केटबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय जूनियर बालक / बालिका जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता दिनांक 22 से 24 फरवरी, 2025 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर संचालित की जा रही है। प्रतियोगिता उद्घाटन के मुख्य अतिथि डा०पंकज महेन्द्र पूर्व उपाध्यक्ष छाबनी परिषद आगरा एवं विशिष्ठ अतिथि  हरीश बत्रा बत्रा, सचिव जिला जिम्नास्टिक्स संघ आगरा को  संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मण्डल ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। श्रीमती शशी प्रभा ने मुख्य अतिथि को तथा  जावेद ने विशिष्ठ अतिथि को बैच लगाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त खिलाड़ियों को सम्बोधित कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर राहुल चोपड़ा, क्रीड़ाधिकारी फिरोजाबाद, श्रीमती सविता श्रीवास्तव, क्रीडाधिकारी, राममिलन, क्रीडाधिकारी अलीगढ़ आदि  उपस्थित रहे।समारोह का संचालन राममिलन, क्रीड़ाधिकारी अलीगढ़ द्वारा किया गया।

प्रदेशीय जूनियर बालक / बालिका जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में प्रदेश से कुल 08 मण्डलों की टीमों में 48 बालक तथा 40 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही है। प्रेस नोट जारी होने तक खिलाड़ियों के मैच चल रहे थे। निर्णायकों की भूमिका में रामप्रवेश दुबे,  जावेद,  आरिफ,  अश्वनी यादव,  रजनीश,  ईशान,  राजेश कुशवाहा,  भरत,  इरशाद, सुश्री पूजा सिंह रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *