स्टेडियम कैंप ने जीता अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद आगरा में जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसकी विजेता स्टेडियम कैंप की टीम बनी। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मण्डल संजय शर्मा के द्वारा किया गया।
जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक 26.02.2026
स्टेडियम कैंप बनी विजेता
अंडर.19 जिला स्तरीय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में आज सुबह 9.00 टॉस स्टेडियम कैंप ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20-20 ओवरों के मुकाबले में स्टेडियम कैंप में पहले बल्लेबाजी करते हुए 09 विकेट खोकर 139 रनों का स्कोर खड़ा किया । टीम के लिए शिवा कौशिक ने 35 और कुलदीप ने 34, अनुराग ने 20 रनों का योगदान दिया। राधा माधव क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय ने 04 नितिन गोला ने दो और अनुज ने एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा माधव क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 121 रन ही बना सकी । टीम के लिए परविंदर ने 54, आकाश सिंह ने 23 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम कैंप की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप ने 2, अनुराग 2, गोपाल 2 , प्रिंस और कुश ने क्रमशः एक.एक विकेट प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के लिए कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार गोपाल चाहर, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का पुरस्कार अजय और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार उदय यादव को प्रदान किया गया।
निर्णायकों की भूमिका में- रोहित लोधी, अमित कुमार, अजय, राघवेन्द्र सोलंकी, अभिशेक, राहुल सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *