मण्डल आयुक्त नगेंद्र प्रताप ने आवास विकास परिषद के सिकंदरा योजना के अंतर्गत निर्मित ग्रीन एनक्लेव का किया आकस्मिक निरीक्षण, परिसर में जिम, क्लब हाउस तथा अन्य कम्युनिटी सुविधाओं से संबंधित प्रस्ताव मुख्यालय भेजें

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा. 25 फरवरी 2026. मण्डल आयुक्त नगेंद्र प्रताप द्वारा आज बुधवार को आवास विकास परिषद के सिकंदरा योजना के अंतर्गत सेक्टर 2 सी में निर्मित ग्रीन एनक्लेव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवास विकास के अधीक्षण अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रीन एनक्लेव वर्ष 2017 में लॉन्च हुई थी। जिसमें 96 फ्लैट हैं। विगत 9 वर्षों में अभी तक सिर्फ 6 फ्लैट का ही आवंटन हुआ था। वर्तमान में भी प्रथम आओ प्रथम पाओ योजनान्तर्गत 15 प्रतिशत तक की छूट देते हुये पंजीकरण खुला हुआ है परन्तु आवेदकों द्वारा फ्लैट क्रय करने में रूचि नहीं ली जा रही है।

आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण के 9 वर्ष से अधिक हो जाने के कारण कई आवासीय फ्लैट जर्जर अवस्था में थे, कमरों में सीलन थी और जगह – जगह टूट फूट हो रखी थी। वहीं बिल्डिंग की बाहरी हालत खराब थी। आवासीय फ्लैट का समुचित रखरखाव नहीं किया जा रहा है। निर्देश दिए गए कि बिल्डिंग और फ्लैट में मरम्मत तथा रंगाई पुताई का कार्य कराया जाए। बिजली व पानी पाइप लाइन की फिटिंग का पुनः परीक्षण किया जाए, आवश्यकतानुसार समुचित फिटिंग का कार्य हो।

आयुक्त ने निर्देश दिए कि परिसर में जिम, क्लब हाउस तथा अन्य कम्युनिटी सुविधाओं से संबंधित प्रस्ताव लाने हेतु कार्य योजना तैयार कर मुख्यालय को प्रेषित की जाए। साथ ही रेरा से संशोधित ले आउट का अनुमोदन लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *