झांसी,28 जनवरी। 15वीं सनफ्रांन विनोद खंडकर अंडर 21 इंडिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में आज खेले गए मैच पहला मैच में NCOE मणिपुर ने नागपुर हॉकी अकादमी को 5-2 से पराजित किया मैच के मैन ऑफ द मैच मणिपुर के अमन कुमार को जगमोहन बारोनिया [संस्थापक गौरैया बचाओ] ने प्रदान किया ।दूसरा मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और सुल्तानपुर हॉकी के मध्य खेला गया जिसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने 8-0 के विशाल अंतर से जीत दर्ज की ।
लखनऊ के शाहरुख अली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि डॉक्टर जी. एस. अर्गल व डॉक्टर उषा अर्गल एवं अरविंद झा पार्षद वार्ड नं 56ने प्रदान किया ।
प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच S.A.I.L. राउरकेला और अश्वनी स्पोर्ट्स अकैडमी कर्नाटक के बीच खेला गया जिसमें राउरकेला की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
मैच के मुख्य अतिथि इंजीनियर रविकांत दुबे कॉर्पोरेट सदस्य पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं नरोत्तम अग्रवाल महामंत्री बुंदेलखंड सेवा मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
मैच के अंपायर सुनील चौधरी, बृजेश यादव ,अमित गुप्ता,रूपेंद्र कुमार, सुशील महर्षि, जावेद खान ,सुनील गुप्ता रहे।जबकि टेक्निकल टेबल पर सतीश चंद्र लाल मनीषा बनाईत और कशिश यादव रही। टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनाश श्रीवास्तव एवं राजेश बिहार और अंपायर मैनेजर संजय गौतम ने मैचों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा एवं विवेक देव ने किया एवं सभी का आभार सुबोध खंडकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं आयोजन सचिव ने व्यक्त किया।


