रुनकता स्टेशन पर चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान, सौ यात्रियों से जुर्माना वसूला

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  हर्षकेश मौर्य के निर्देशन मे सहायक वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट संजीव कुमार व रेलवे मजिस्ट्रेट  अमन कुमार की उपस्थति में दिनांक-20.08.2025 को रुनकता स्टेशन पर अनाधिकृत यात्रा करने वालों के विरूद्ध विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत रुनकता स्टेशन पर गाड़ी संख्या 64958,12804, 12708,12138, 18238, 12618, 12617 गाड़ियों में सघन जांच कराई गई । जिसमें 59 यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने ट्रायल किया गया तथा 41 अन्य यात्रियों को प्रभारित किया गया कुल 100 यात्रियों से 47150/-रु की वसूली की गई। इस अभियान में कुल 100 यात्रियों से जुर्माना स्वरुप ₹ 47150/- रु रेल राजस्व अर्जित किया गया । जिसमे 80 बिना टिकट यात्रियों से रु- 38670/- अनाधिकृत यात्रा करने वाले 15 यात्रियों से रु.-6680/- तथा 05 यात्रियों से गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने के फलस्वरूप रु.-1800/- का जुर्माना वसूल किया गया। इस चेकिंग अभियान में एल आर मीना मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक आगरा, रासिद जमील मुख्य टिकट निरीक्षक आगरा व रेल सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस एवम अन्य टिकट जांच कर्मचारी मौजूद रहे ।
जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *