जनपद में 09 मई को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन, 23, 24 व 25 अगस्त को होगा समाधान समारोह

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा. 30.04.2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा माननीय श्री संजय कुमार मलिक महोदय के मार्गदर्शन में यह निर्देशित किया गया है कि दिनांक 23, 24 व 25 अगस्त को समाधान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसके सम्बन्ध में सचिव, पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा यह बताया गया कि उक्त दिवस का आयोजन किए जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि आम-जनमानस को विशेष लोक अदालत का लाभ लेने हेतु अधिक संख्या में प्रतिभाग कर लाभ उठा सकते हैं। साथ ही सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक 09.05.2026, को दिवानी न्यायालय, परिसर आगरा में तथा राजस्व न्यायालय, पुलिस आयुक्त कार्यालय, परिवार न्यायालय, लारा कोर्ट, कन्यूजमर कोर्ट, कमर्शियल कोर्ट, आगरा में आयोजित किया जाएगा। पक्षकार अपने वाद का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *