आगरा मंडल में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष सघन अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आगरा पी. राज मोहन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  हर्षिकेश मौर्या के निर्देशन में रेल सुरक्षा बल (RPF) एवं वाणिज्य विभाग द्वारा अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत आगरा मंडल के विभिन्न रेल खंडों एवं ट्रेनों में सघन जांच की गई। इसी क्रम में दिनांक 02.01.2026 से 04.01.2025 तक 21 केस पर लगभग रु. 12,470 जुर्माना वसूला गया| जिसमे गाड़ी संख्या 12189 आगरा मथुरा खंड, 20489 मोरा –भूतेश्वर , 11057 आगरा कैंट –होडल, 12409 धोलपुर –मेनिया के मध्य, 22987 मंडावर –घोसराना के मध्य एसीपी की विशेष जांच की गई।
गाड़ी संख्या 22686 के आगरा कैंट यार्ड पर सामान्य कोच में यात्री करण सिंह, गाड़ी संख्या 12715 में अझई –छाता के मध्य पर यात्री राजन, गाड़ी संख्या 12156 के मथुरा जं. पर सामान्य कोच में यात्री उपेन्द्र कुमार, गाड़ी संख्या 22547 में आगरा कैंट सामान्य कोच में यात्री लख्मीचंद | इन सभी के विरुद्ध रेल सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग ट्रेनों के विलंब का एक प्रमुख कारण है। किसी भी ट्रेन का असामान्य रूप से रुकना न केवल उस ट्रेन की समयपालनता को प्रभावित करता है, बल्कि पीछे चल रही अन्य ट्रेनों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जिससे यात्रियों का बहुमूल्य समय नष्ट होता है। यह भी देखा गया है कि कई मामलों में गैर-यात्री अपने परिजनों या परिचितों को विदा करने के उपरांत समय पर ट्रेन से नहीं उतर पाते और अलार्म चेन खींच देते हैं, जिससे सह-यात्रियों को अनावश्यक असुविधा होती है तथा रेल संचालन बाधित होता है।रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल नियमों का पालन करें और केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही अलार्म चेन का प्रयोग करें, ताकि सुरक्षित, सुचारू एवं समयबद्ध रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *