
आगरा। अखिल विश्व राजगुरु सिद्ध ठाकुर नाथ योगेश्वर जी के वार्षिकोत्सव को लेकर श्री सोमनाथ धाम शाहगंज पर मठाधीश योगी शंकरनाथ की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।गुरु सेवक हेमंत भोजवानी के अनुसार श्री सिद्ध गुरु ठाकुरनाथ योगेश्वर का तीन दिवसीय वार्षिकउत्सव 3 से 5 जुलाई तक बड़े हर्षउल्लास के साथ मनाया जाएगा। देश विदेश से हजारों लोग पधारेंगे।शोभायात्रा निशुल्क सामूहिक विवाह सहित कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इन सबको लेकर यह आवश्यक बैठक गुरु शंकर नाथ योगी जी के सानिध्य में हुई ।
योगी जहाजनाथ ने सभी से तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने 5 जून 2026 से श्री सोमनाथ धाम शाहगंज पर होने जा रही श्रीमद भागवत कथा की जानकारी दी।बैठक के दौरान योगी विश्वनाथ ,पंडित भूपेंद्र शर्मा, मनीषनाथ ,भरत मंगलानी ,घनश्याम खियानी ,टीकम लालवानी ,जगदीश तौरानी, जयप्रकाश धर्मानी ,नरेश लखवानी, कन्हैया सोनी, चंद्र प्रकाश नाथवानी, वासुदेव चनदानी, गुलाब भाई ,राजेश धनकानी , राजू मोटवानी ,लवीश ,श्याम मुलानी, राजू लालवानी ,जीतू वरयानी ,रूपचंद प्रकाश भाई, भीम सचदेवा मोहन सोनी, कन्हैया पारवानी ,जय कलवानी, नथू सोनी अशोक सोनी ,नरेश चावला, लालचंद मोटवानी एडवोकेट, लक्ष्मण दास भावनानी ,लक्ष्मण दास कृष्नानी, सुंदर चेतवानीआदि मौजूद रहे।


