माध्यमिक विद्यालय भारोत्तोलन में श्री रफी अहमद किदवई विजेता, रत्नमुनि जैन उपविजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 22 सितंबर। जिला माध्यमिक विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के वेट लिफ्टिंग हॉल में आयोजित की गई। जिसमें श्री रफ़ी अहमद किदवई इंटर कालेज कागारौल 208 अंकों के साथ विजेता बना। जबकि  134 अंकों के साथ श्री रत्न मुनि जैन इंटर कालेज उपविजेता रहा जबकि राजकीय इं का 129 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के 80 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उदघाटन एवं पुरस्कार वितरण श्री रफ़ी अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज,कागारौल के प्रधानाचार्य दिनेश कांत सिंह द्वारा किया गया।
उपरोक्त अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,पंकज शर्मा, चौ हरपाल सिंह चाहर,पंकज कुमार, सौरभ सिंह,सौरभ गुप्ता, अरविंद कुमार शर्मा,विजय कुशवाह,राहुल चौधरी,लाल प्रताप सिंह,राजवीर सिंह,केपीसिंह यादव,वीजेन्द्र भरद्वाज,दिग्विजय सिंह,एनके बिंदु,उपमा सिंह व ज्योति सोनी आदि ने प्रतियोगिता संपन्न कराने मैं अपना योगदान दिया।प्रतियोगिता के निर्णायकों में हरदीप सिंह हीरा,सत्येन्देश्वरी किरन, शिशांत आदि शामिल थे।
विजेता खिलाड़ियों के परिणाम इस प्रकार हैं-
अंडर 17 वर्ष
-55 यशराज (श्री रत्न मुनि जैन इं0कॉ0)
-61 युवराज (गेंदा लाल मेमोरियल का0)
-67 विष्णु (श्री रफ़ी अहमद किदवई इं0का0)
-73 नवनीत (रफ़ी अहमद किदवई इं0का0)
-81 केशव (श्री रत्न मुनि जैन इं0कॉ0)
-89 अर्जुन (श्री रत्न मुनि जैन इं0कॉ0)
-102 वंश सक्सेना (श्री रफ़ी अहमद किदवई इं0का0)

अंडर 19 वर्ष
-55 नवीन दीप (श्री रफ़ी अहमद किदवई इं0का0)
-61 सत्यम शर्मा (महर्षि परशुराम इं0का0)
-67 काशी (रोशनी देवी उ0 मा0 वि0
-73 मयंक (एम एस हायर स्कूल)
-81मनीष यादव ( जवाहर इं0 का0)
-89 शुभान अहमद (राजकीय इं0 का0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *