शी इज़ ए चेंज मेकर: महिला नेतृत्व को मिला नया मंच, आगरा में हुआ प्रभावी प्रशिक्षण

Press Release

आगरा। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आगरा के खंदारी स्थित राव कृष्ण पाल सिंह सभागार में ‘शी इज़ ए चेंज मेकर’ कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधियों को नया मंच मिला।

कार्यक्रम में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपदों की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व, प्रशासन, अधिकार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अहम बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंच पर महिला सशक्तिकरण के प्रतिनिधि स्वर गूंजे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. बघेल ने कहा कि यदि महिलाओं को सही अवसर, दिशा और मार्गदर्शन मिले, तो वे समाज में परिवर्तन की वाहक बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला आत्मविश्वास से भरपूर है और हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें लोक प्रशासन में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को न केवल सजग बल्कि सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान, राष्ट्रीय महिला आयोग की संयुक्त सचिव बी. राधिका चक्रवर्ती, संस्थान की उप निदेशक सरिता गुप्ता, परियोजना समन्वयक डॉ. सर्वेश कुमार पांडेय और पीपीएस राम अवतार सिंह ने महिला प्रतिनिधियों को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए व्यवहारिक सुझाव दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *