आगरा। खेल निदेशालय, उ0प्र0 के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वर्ग में वालीबाल प्रतियोगिता झांसी में दिनांक 22 से 25 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के चयन ट्रायल्स हेतु आगरा मण्डल टीम का जनपदीय ट्रायल्स दिनांक 19 दिसंबर की प्रातः 11.00 बजे एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक 19 दिसंबर की अपराहन् 3.00 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर किये जायेगें।
चयन ट्रायल्स में प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र या आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। अतः जनपद में संचालित समस्त स्कूल के प्रधानाचार्य/प्राचार्य से अपील की जाती है कि उक्त प्रतियोगिता के चयन ट्रायल्स हेतु आप अपने स्कूल/कालेज के महिला खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में शारीरिक शिक्षक के साथ स्टेडियम पर निर्धारित समय पर भेजने का कष्ट करें। खिलाड़ियों की प्रविश्टि निःशुल्क है।


