द्वितीय आगरा जिला रैंकिंग टेबिल टेनिस प्रतियोगिता 20-21 जुलाई को एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। द्वितीय आगरा जिला रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट का‌ आयोजन दिनांक 20 से 21 जुलाई, को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम ,सदर बाजार, आगरा में होने जा रहा है । मैच स्टेडियम में दोपहर 1:00 बजे से खेले जाएंगे। मैचों का शेड्यूल सभी खिलाड़ियों तथा कोचों को दे दिया गया है, कृपया अपने टाइम स्लॉट पर उपस्थित हो।
आगरा जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन की महासचिव डॉ० अलका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में खेली जाएगी-
1 अंडर-9. (बालक एवं बालिका वर्ग)
2.होप्स (अंडर-11 बालक एवं बालिका वर्ग)
3.कैडेट (अंडर-13 बालक एवं बालिका वर्ग)
4.सब जूनियर (अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग)
5 जूनियर( अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग)
6. यूथ (अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग)
7.महिला एवं पुरुष वर्ग
8.वेटरन्स (मास्टर्स) के मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2026 है, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक प्रतिभागी(खिलाड़ी) दिनांक 14 जुलाई 2026 तक अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। दिनांक-18 जुलाई 2026 को साय: 5:30 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, सदर बाजार ,आगरा में ओपन ड्रॉ निकाला जाएगा। सभी खेल प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वह समय पर पहुंचे। जिन खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है , वह जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन में अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। सभी खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अपना जन्म प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। जन्म प्रमाण पत्र के बिना प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना संभव नहीं होगा। प्रथम और और द्वितीय आगरा जिला रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्राप्त अंकों के आधार पर आगामी तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबिल टेनिस प्रतियोगिता मे टीम में स्थान मिलेगा ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *