संजय शर्मा आगरा के नये क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बने

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 8 जनवरी। संजय शर्मा आगरा मंडल के नये क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनाये गये हैं। वे हाल ही में आरएसओ के पद पर  पदोन्नत हुए हैं। संजय शर्मा फिलहाल बस्ती में आरएसओ हैं। वहां से ये आगरा में आगामी सोमवार तक आरएसओ का पदभार संभाल लेंगे। बताया जाता है कि उनको अलीगढ़ आरएसओ का भी पदभार अतिरिक्त रूप में सौंपा गया है।
गत 31 दिसंबर को अनिल कुमार के आरएसओ पद से रिटायर होने के पश्चात यहां का आरएसओ का पद खाली चल रहा था। जिला क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव फिलहाल प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं। नवागत आरएसओ संजय शर्मा वालीबाल के अच्छे खिलाड़ी और कोच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *