
आगरा, 22जून । गत वर्षों की भांति मंदिर की स्थापना दिवस पर श्याम नगर मुस्तफा क्वार्टर आगरा कैंट पर साईं बाबा मंदिर साईं बाबा पालकी निकाली गई। यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज शर्मा उर्फ़ बॉबी भाई ने दी। पालकी का शुभारंभ सर्व श्री चौधरी वाजिद निसार महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, दीपक धर्मेश, हर्षित शर्मा पार्षद, उमा शंकर गोयल ( बबलू) मोहम्मद शरीफ उर्फ बबलू भाई पार्षद ने किया। पालकी में सैकड़ो महिला पुरुष व बच्चे भक्त जन सम्मिलित हुए । जगह-जगह मीठे शरबत की स्टॉल, आइसक्रीम, बिस्कुट, खिचड़ी आदि का बाबा भोग लगाकर प्रसाद के रूप में वितरण कर रहे थे ।इस अवसर पर सर्वश्री सत्यनारायण लवानिया सचिव ट्रस्ट, केपी यादव, अनिल कुमार शर्मा, शिशुपाल सिंह यादव, गौरव शर्मा, अंकुर शर्मा, सोनू यादव, आकाश यादव,मोनू पंडित,सत्य प्रकाश शर्मा, अशोक अग्रवाल,जयप्रकाश शर्मा,रामेश्वर शर्मा, सुभाष शर्मा,मनीष शर्मा, बंटी शर्मा, पंकज स्वामी, मनोज कुमार, बाबू खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।मंदिर पर हुआ समापन के उपरांत सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण भंडारा किया गया.
