रिंकू सिंह-प्रिया सरोज वेडिंग: जून में होगी साल की सबसे चर्चित शादी, लखनऊ या वाराणसी में से एक जगह फाइनल होगा वेन्यू

SPORTS

नई दिल्ली/अलीगढ़। टीम इंडिया के फिनिशर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की बहुचर्चित शादी की नई तारीख सामने आ गई है। रिंकू के परिजनों ने पुष्टि की है कि दोनों इस साल जून 2026 में परिणय सूत्र में बंधेंगे। गौरतलब है कि दोनों की सगाई पिछले साल 8 जून 2025 को लखनऊ के एक भव्य समारोह में हुई थी, जिसमें अखिलेश यादव और राजीव शुक्ला जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं।

मैच और वर्ल्ड कप के कारण टलती रही तारीख

रिंकू और प्रिया की शादी पहले 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में होनी तय हुई थी, लेकिन टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल के चलते इसे टालना पड़ा। इसके बाद फरवरी 2026 की चर्चा थी, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप (फरवरी-मार्च) और उसके तुरंत बाद शुरू होने वाले आईपीएल (मार्च-मई) की व्यस्तताओं को देखते हुए अब जून का महीना फाइनल किया गया है।

बारात लखनऊ जाएगी या वाराणसी?

रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि शादी की तैयारियां एक इवेंट कंपनी को सौंपी गई हैं। हालांकि, अभी यह तय होना बाकी है कि बारात लखनऊ जाएगी या वाराणसी, जिस पर जल्द ही मुहर लग जाएगी। शादी के मुख्य समारोह के बाद रिंकू के पैतृक शहर अलीगढ़ में एक भव्य रिसेप्शन (दावत) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेल और राजनीति जगत के कई बड़े चेहरों के शामिल होने की उम्मीद है।

रिंकू का फिलहाल फोकस वर्ल्ड कप पर

वर्तमान में रिंकू सिंह भारतीय टीम के साथ विश्व कप की तैयारियों में जुटे हैं। इसके बाद वे केकेआर (KKR) की ओर से आईपीएल में अपना दम दिखाएंगे। इन दोनों बड़े टूर्नामेंट्स से फ्री होने के बाद ही वे दूल्हा बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *