आगरा मंडल के विशेष टिकट जांच अभियान में 20 दिनों में ₹1.86 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित

Press Release उत्तर प्रदेश

मण्डल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के दिशा-निर्देश, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) श्री संजय गौतम के मार्गदर्शन में आगरा मंडल के प्रभारी मुख्य टिकट निरीक्षकों एवं टिकट जांच स्टाफ द्वारा मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न रेल खंडों पर दिनांक 01 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक विशेष टिकट जांच अभियान मिशन मोड में चलाया गया। इस दौरान रनिंग ट्रेन चेक, स्पॉट चेक, किलेबंदी चेक एवं मजिस्ट्रेट चेक जैसे विभिन्न सघन जांच अभियान संचालित किए गए, जिनका उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण, रेलवे राजस्व की सुरक्षा तथा यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस विशेष अभियान के दौरान आगरा मंडल ने 9,807 बिना टिकट यात्रियों से कार्रवाई करते हुए रु.1.06 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। वहीं 9,769 अनियमित यात्रियों से रु.78.35 लाख, बिना बुक सामान के 8 मामलों से रु.3,065 तथा 1,681 गंदगी (लिटरिंग) के मामलों में रु.1.71 लाख का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 21,265 मामलों में कार्रवाई करते हुए आगरा मंडल ने रु.1.86 करोड़ का कुल राजस्व अर्जित किया।
जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के टिकट जांच अभियान मण्डल में निरंतर चलाये जायेंगे, जिससे मंडल के अंतर्गत अनियमित यात्रा करने बाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।
अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर तथा सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर मे गंदगी एवं धूम्रपान न करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *