स्टेडियम के वालीबाल कोर्ट तैयार, ज्यादातर टीमें आगरा पहुंचीं, 16 मंडल और एक स्पोर्ट्स कालेज तथा एक हास्टल की टीम भाग ले रहीं
चयनित टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने बंगाल जाएगी
आगरा। खेल निदेशालय उ0प्र0 एवं उ0प्र0 बालीवाॅल संघ के समन्वय से दिनांक 07 से 10 फरवरी, 2026 तक प्रदेशीय सबजूनियर बालिका बालीवाॅल प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उदघाटन 07.02.2026 की प्रातः 11.30 बजे किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मण्डल एवं 01 स्पोर्टस कालेज तथा 01 छात्रावास की टीमों की कुल 280 बालिकाएं प्रतिभाग करेगी।
46 वीं सबजूनियर राष्ट्रीय बाॅलीबाल चैम्पियनशिप 24 फरवरी से 01 मार्च तक हुगली, पश्चिम बंगाल में आयोजित हो रही है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु राष्ट्रीय सबजूनियर बालिका वाॅलीबाल टीम का चयन प्रदेशीय सबजूनियर बालिका वाॅलीबाल प्रतियोगिता के दौरान श्रीमती राकेश बेदी, आगरा एवं श्रीमती श्वेता सिंह चारग आगरा के द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी संजय शर्मा ने दी। ज्यादातर टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। जिनको स्टेडियम तथा आसपास के होटलों में ठहराया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिये मंडलायुक्त आगरा नागेंद्र प्रताप सिंह को आमंत्रित किया गया है। वालीबाल कोर्ट पूरी तरह तैयार कर दिये गये हैं।


