ईदगाह से खेरिया को जाने वाला रेलवे ओवर ब्रिज 35 दिन के लिए बंद किया

Exclusive उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR राजस्थान स्थानीय समाचार

एल. एस. बघेल,आगरा, 19 मई। ईदगाह बस अड्डे से खेरिया हवाई अड्डे तथा जगनेर रोड को जोड़ने वाला रेलवे ओवर ब्रिज मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है। इसके लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आगरा द्वारा पुल पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिस पर लिखा गया है किखेरिया पुल मरम्मत कार्य प्रगति पर है। सभी तरह के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। कष्ट के लिए खेद है। यह नोटिस बीती रात पुलिस के सहयोग से चस्पा कर दिया गया है। पुल को फिलहाल तो 35 दिन के लिए बंद किया गया है। लेकिन जानकारों का कहना है कि यह समय और भी बढ़ सकता है। वैसे तो पिछले कुछ दिनों से पुल की रेलिंग आदि तोड़ने का काम चल रहा है। लेकिन अब आवागमन को पूरी तरह बंद कर पूरा काम किया जाएगा।
पुल को बंद करने की चर्चा तो कई दिनों से चल रही थी। लेकिन  18मई से बंद करने के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जितेंद्र कुमार द्वारा धारा 149 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि यह पुल 35 दिनों के लिए बंद किया गया है। इसका रूट डायवर्जन खेरिया मोड़ तिराहे से अर्जुननगर तिराहा, फाटक नंबर 75 ए, फाटक नगला छउआ, नगला फकीरचंद होते हुए ईदगाह चौराहे तक रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस मार्ग पर जिस किसी के द्वारा स्थायी अथवा अस्थायी अतिक्रमण किया गया है। वह उसे हटा ले वरना उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि इस पुल से लाखों लोग रोजाना शहर की ओर आते-जाते हैं। इसके अलावा दूसरा रास्ता बारहखम्भा होकर है। लेकिन उस पर दो-दो रेलवे क्रासिंग पड़ती हैं। इसलिए लोग खेरिया पुल से ही होकर गुजरते हैं। अब यह पुल वाला आवागमन बंद हो जाने से लाखों लोगों को परेशानी तो उठानी ही पडे़गी। साथ ही दुकानदारों को नुकसान होगा। शादी विवाह वाले लोग तो जाम से जूझते ही रहेंगे। पुल को बंद होने की जब से चर्चा हुई है। इस ओर रहने वाले लोगों के माथे पर बल पड़ गये हैं। वे चिंतित हैं कि कैसे शहर की ओर जाएंगे और फिर लौटकर आएंगे। ड्यूटी वालों को तो समय से पहले घर से निकलना ही पड़ेगा। वैसे पुल बहुत पुराना हो गया है। इसलिये उसकी मरम्मत भी आवश्यक है। हालांकि कुछ वैकल्पिक इंतजाम और हो जाते तो लोखों लोगों को परेशानी से बचाया जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *