आगरा रामलीला महोत्सव: पुष्पवाटिका लीला में रघुनाथ जी छवि पर मोहित हुईं जानकी, दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा मंचन का बदला हुआ रूप

स्थानीय समाचार

आगराः श्रीराम लीला के मंचन का बदला हुआ स्वरूप अब दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। दर्शक एक बार देखना शुरू करते हैं तो बंध जाते हैं। वे श्रीराम लीला के दृश्यों को सजीव होता देख रहे हैं। यही वजह की पिछले वर्षों की अपेक्षा भीड़ काफी बढ़ रही है।

उत्तर भारत की इस प्रमुख श्रीरामलीला में रविवार को पुष्प वाटिका लीला का मंचन किया गया। जिसमें मंच के दोनों ओर लगी एलईडी स्क्रीन पर दृश्य उभरते हैं। जनकपुरी दिखायी जाती है, जहां राजा जनक का महल होता है और उसी परिसर में रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित पुष्प वाटिका दिखाई देती है, दर्शकों को ऐसा लगता है वे भी पुष्प वाटिका में पहुंच गए। इस पुष्प वाटिका में सीताजी पुष्प चुन रही होती हैं। इस दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण जी भी वहीं पहुंचते हैं। दोनों की नजरें एक दूसरे की ओर गई और दोनों एक दूसरे को देखकर मोहित हो गए। माता सीता ने अपनी सहेलियों से इच्छा व्यक्त की कि उनका विवाह श्री राम के ही साथ हो। राम विश्वामित्र के साथ लौट जाते हैं और इधर सीता माता भगवान राम को पाने के लिए माता गौरी की पूजा करती हैं और भगवान राम को वर के रूप में पाने की प्रार्थना करती हैं। मंचन में गौरा मंदिर में पूजन और अहिल्या उद्धार के नए निराले दृश्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इससे पूर्व लाला चन्नोमल की बारहद्वारी से मुनि विश्वामित्र के साथ राम, लक्ष्मण घोड़ों की सवारी पर व मां जानकी अपनी चार सखियों के साथ रथ पर सवार होकर पुष्प वाटिका के लिये रावतपाड़ा जौहरी बाजार, बिजलीघर होती हुई रामलीला मैदान बनी जनकपुरी मिथिला नगरी में जाती हैं। मार्ग में माता जानकी, राम-लक्ष्मण पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

मैदान पर जानकी जी मां अम्बिका के मन्दिर में पूजा करती हैं तथा पूजा करते समय मां अम्बिका से भगवान श्री राम को अपने पति के रूप में मांगती हैं। मां अम्बिका पूजा से प्रसन्न होती हैं, प्रसन्न होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को उनके पति के रूप में देने का वरदान देती हैं।

आज की लीला की प्रथम आरती डा. जी.एस. धर्मेश (विधायक छावनी), श्री प्रशांत पुनिया (जिलाध्यक्ष भाजपा), श्रीमती मधु बघेल, श्री संतोष कतरा, श्री शिव कुमार प्रमुख, श्री उमाशंकर माहौर, उपमा गुप्ता मौजूद थे।

लीला के मंचन के दौरान कमेटी के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल (विधायक), महामंत्री श्री राजीव अग्रवाल, श्री ताराचंद अग्रवाल, श्री भगवान दास बंसल, श्री मुकेश कुमार अग्रवाल, श्री मनोज अग्रवाल पोली, श्री अंजुल बंसल, श्री आनंद मंगल, श्री विष्णु दयाल, विजय प्रकाश गोयल संजय अग्रवाल आयुष तार अशोक गोयल मीडिया प्रभारी राहुल गौतम आदि अनेक पदाधिकारी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

धनुष यज्ञ एवं परशुराम संवाद की लीला 

आगराः राहुल गौतम द्वारा बताया गया कि उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला में दिनांक 15 सितंबर, सोमवार को सांय 5 बजे लाला चन्नोमल की बारहदरी से सीता स्वंयवर के लिये सवारी निकाली जायेगी जिसमें देश विदेश के विभिन्न राजा सवारियों में होंगें। रामलीला मैदान आगरा पर सांय 7.30 बजे धनुष यज्ञ एवं परशुराम संवाद की लीला का मंचन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *