
आगरा, 28 जनवरी। खेल निदेशालय उ0प्र0के तत्वावधान में क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय, आगरा द्वारा उ0प्र0वालीबाल संघ के सहयोग से अखिल भारतीय वालीबाल संघ से मान्यता प्राप्त किये जाने के उपरान्त एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में दिनांक 28 सेे 31 जनवरी तक अखिल भारतीय प्राईजमनी वालीबाल पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का पहला मैच कम्वाइन्ड हाॅस्टल उ0प्र0 बनाम पंजाब पुलिस के मध्य खेला गया जिसमें पंजाब पुलिस 25-19, 25-15, 25-23 से विजयी रही। दूसरा मैच यू0पी0पुलिस बनाम महाराण प्रताप एकेडमी लखनऊ के मध्य खेला गया जिसमें यू0पी0पुलिस सीधे तीन सेट में 25-21, 28-26, 25-20 से विजयी रही। वर्षा से बाधित मैदान को कड़े प्रयासों के बाद संवारा गया। इसके बाद ही पहले दिन के मैच खेले जा सके।


प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार धनराशि रूपया दो लाख, द्वितीय पुरस्कार धनराशि रूपया एक लाख और तृतीय पुरस्कार रूपया पचास हजार के ईनामी मुकाबलों को खेलने के लिए भारत के विभिन्न प्रदेशों से प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही है। जिसमें राजस्थान एसोसिएशन, पंजाब पुलिस, आयकर चंडीगढ़, नार्दन रेलवे, संयुक्त छात्रावास, जाट रेजिमेंट, जबलपुर रेलवे, आर्यन क्लब दिल्ली, सी.जी.एस.टी.मुम्बई, सांई हरियाणा, उ0प्र0पुलिस, महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ प्रतिभाग कर रही है।प्रतियोगिता उद्घाटन के मुख्य अतिथि डा0धर्मपाल सिंह, विधायक एत्मादपुर, अध्यक्ष जिला वालीबाल संघ आगरा को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, आगरा मण्डल संजय शर्मा ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया तथा राजेश यादव, सहायक प्रषिक्षक द्वारा बैच लगाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। प्रतियोगिता उद्घाटन के अवसर पर जिम्नास्टिक्स, ताइक्वाण्डो, वेटलिफ्टिग एवं मलखम खेल में खिलाड़ियों ने उत्तम प्रदर्नश किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफियों का अनावरण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्तचात प्रतियोगिता के उद्घाटन की विधिवत घोषणा की गयी। इस अवसर पर एस वी.एस.राठौर, संयुक्त सचिव उ0प्र0वालीबाल संघ, श्रीमती साधना सिंह, क्रीड़ाधिकारी मैनपुरी, शरद शर्मा, लक्ष्मण सिंह, विजय कुमार, विषम्भर दयाल, शंकर देव तिवारी, राजीव सोई, हदय नरायन पन्डित, संजय नेहरू, , के.पी. सिंह, , हरदीप सिंह, , राजेश यादव, श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह, श्रीमती सुमन, सुश्री कल्पना चौधरी, मनीश कुमार वर्मा, जावेद, अनुज कपूर, मो0खलील, पुष्पेंद्र सिंह, गौरव ठाकुर, योगेश वर्मा, दक्ष गौतम, साहिल, रूप किशन बघेल, रघुनाथ, श्रीमती राकेश बेदी आदि उपस्थित रहें।

अखिल भारतीय प्राईजमनी पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक- सुनील तिवारी, सचिव उ0प्र0वालीबाल संघ हैं। कार्यक्रम का संचालन रिनेश मित्तल द्वारा किया गया।
निर्णायकों की भूमिका मेंः- उपेन्द्र बहाुदर सिंह, आर0एस0सिंह, एस0एन0कुशवाहा, सुनील राय, डा0सी0बी0मिश्रा, अंजनी पाण्डेय, भारतेन्द्र शेखर पाण्डेय, अंकित सिंह, आषीश कुमार, अखिलेश प्रताप सिंह, विजय कुमार , अरूण तिवारी आदि मौजूद थे।


