अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद तैयब इकराम ने ताजमहल देखा

SPORTS उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

आगरा, 6 अगस्त। आगरा में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद तैयब इकराम का आगरा में आगमन हुआ । उत्तर प्रदेश ख़ेल निदेशक डॉ. आर पी सिंह  का आगरा मास्टर हॉकी संघ द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय खेल अधिकारी  सुनील जोशी , राम मिलन, अरविंद यादव और आगरा हॉकी मास्टर के अध्यक्ष राजीव सोई ने एफआईएच अध्यक्ष मोहम्मद तैयब इकबाल को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । आगरा हॉकी मास्टर के सचिव अमिताभ गौतम ने उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक व भारतीय हाकी टीम की चयन समिति प्रमुख डा आर पी सिंह का बुके देकर स्वागत किया ।इसके पश्चात अतिथिगण ने विश्व धरोहर ताज महल व आगरा किले का सहपत्नीक भ़मण किया।  एशियन चेम्पियन ट्राफी जो चेन्नई  मै खेली जारही है, उसको देखने के लिए एफ आई एच अध्यक्ष भारत आये हुए हैं। भ्रमण के दोरान अन्य सभी जन उनके आगरा प्रस्थान तक साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *