70 वीं जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक प्रतियोगिता की तैयारियाँ पूरी

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा । एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम,सदर बाज़ार के मैदान पर 13 एवं 14 अक्टूबर को माध्यमिक विद्यालयों की 70वीं आगरा जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
उक्त प्रतियोगिता में जनपद के 12 क्षेत्र बालक वर्ग में जिसमें एत्मादपुर क्षेत्र, वाह क्षेत्र,फतेहाबाद क्षेत्र,जगनेर क्षेत्र,खैरागढ़ क्षेत्र,अकोला क्षेत्र,किरावली क्षेत्र,पूरब क्षेत्र,पश्चिम क्षेत्र,उत्तर क्षेत्र ,दक्षिण क्षेत्र एवं मध्य क्षेत्र। जबकि बालिका वर्ग में समस्त बालिका सीधे प्रतिभाग़ करेंगी। उपरोक्त प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागी एवं खेल अधिकारी प्रतिभाग करेंगे ।

प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु विभिन्न समितियां का गठन किया गया है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, भोजन एवं जलपान समिति ,टेंट,लाइट एंड साउंड समिति, उद्घाटन एवं समापन,साज सज्जा समिति ,पंजीकरण एवं अभिलेख समिति, पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह समिति, अनुशासन समिति, प्राथमिक चिकित्सा समिति ,फोटो वीडियो समिति ,स्वच्छता समिति, प्रशासन एवं प्रचार प्रसार समिति, मीडिया समिति, तकनीकी समिति, सर्वोच्च न्याय समिति। अलग-अलग सत्र के अलग-अलग प्रभारी प्रधानाचार्य को बनाया गया है । हर समिति के प्रभारी एवं सह प्रभारी के रूप में प्रधानाचार्य रहेंगे जबकि अन्य व्यवस्थाओं को शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी देखेंगे। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता को व्यवस्थित रूप से करने हेतु माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत समस्त खेल शिक्षक एवं शिक्षकाओं को, ट्रैक एंड फील्ड, सभी प्रकार की दौड़ सभी प्रकार के थ्रो ,सभी प्रकार की जंप में लगाया गया है।

उपरोक्त प्रतियोगिता के विजेता एवं चयनित खिलाड़ी एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम,सदर बाज़ार पर 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 70वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *