प्राण प्रतिष्ठा की आमंत्रण यात्रा का पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 19 जनवरी। अयोध्या में होने जा रही श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। देशवासी प्रभु श्रीराम के चरणों में कुछ न कुछ समर्पित कर रहे है। इसी श्रृंखला दरेसी नम्बर एक के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली। यह भव्य आमंत्रण यात्रा चिम्मन पूड़ी चौराहे से दरेसी नं दो पेट्रोल पम्प तक निकाली गयी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार गुरनानी ने बताया कि लोगों में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ा उत्साह है। इस आमंत्रण यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रास्ते में जलपान की व्यवस्था की गई। वहीं जगह जगह प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान राज कुमार गुरनानी, अंकित वर्मा, गोपाल पुर्सनानी, सुमित पटेल, इंद्र त्रिलोकानी, रवि लालवानी, पवन राजवानी, ईश्वर लाल, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, चंद्रप्रकाश सोनी, घनश्याम देवनानी, गिर्राज अग्रवाल, दीपक शर्मा, सुनील जैन, ड़ी सी मित्तल,अनुराग गोयल, किशोर बुधरानी, रोहित आयलानी, शैलेश खंडेलवाल, राजेंद्र कुमार, ओम प्रकाश,राम कुमार गोयल,आदि व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *