यमुना महाआरती में कालिंदी और शहर को साफ रखने की शपथ दिलाई

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 19 फरवरी। वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर 400 वर्ष पुरानी परंपरा आगरा में यमुना मैया के तट पर एक बार फिर अपने पूर्ण वैभव के साथ सजीव हो उठी। मौका था ताज महोत्सव 2025 के शुभ अवसर पर आगरा नगर निगम द्वारा यमुना महाआरती का। बुधवार को यमुना महाआरती में समस्त शहर वासियों को यमुना सफाई एवं शहर को साफ रखने की शपथ दिलाई गयी, एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के लिये रेटिंग को बढाने हेतु वोटिंग व आगरा को नम्बर वन बनाने में योगदान करने का आग्रह किया गया और प्लास्टिक मुक्त आगरा का संकल्प दिलाया गया।

यमुना मैया की भव्य आरती, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं भक्तिमय भजन संध्या से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। 18 फरवरी से 2 मार्च तक प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से 8;00 बजे तक, प्राचीन मधुराधीश मंदिर के समीप, यमुना आरती स्थल पर यमुना महाआरती की जाएगी। सभी शहरवासी यमुना महाआरती में भाग लेकर दिव्य और भव्य आयोजन का साक्षी बनें और यमुना मैया की कृपा प्राप्त करें। इस अवसर पर ब्रजेश्वरी देवी नगरकोट धाम, जिला कांगड़ा, (हिमाचल प्रदेश) के मुख्य पुजारी शितांशु शर्मा, नगर निगम आगरा के उप नगर आयुक्त सरिता सिंह , सहायक अभियंता अभिजीत यादव, राजवीर सिंह, आशुतोष वर्मा, इंजी0 किशोरी सिंह राजपूत, अध्यक्ष लक्ष्य आगरा, उत्कर्ष अग्रवाल, दीपक सिंह, मनदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *