आगरा मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन करने के उद्देश्य से अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्या के मार्गदर्शन में आगरा मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु रेल सुरक्षा बल (RPF) एवं वाणिज्य विभाग द्वारा विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 22.12.2025 से 30.12.2025 को गाड़ी संख्या 12920 आगरा -भांडई खंड, 12404/12403 में बाद –फराह खंड , गाड़ी संख्या 12192 व 12448 में मथुरा जंक्शन–निजामुद्दीन , गाड़ी संख्या 12279/80 आगरा कैंट से निजामुद्दीन खंड के दौरान सघन टिकट व एसीपी की जांच की गई, जिसमें 109 मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग ₹ 26,295/- का जुर्माना वसूला गया। इसी क्रम मे दिनांक 28/12/2025 को गाड़ी संख्या 12192  में मथुरा जंक्शन के सामान्य  कोच में यात्री दीपक गौतम, गाड़ी संख्या 12616 धौलपुर जं. पर S-3 कोच में यात्री इकरार खान ,गाड़ी संख्या 19817  बंसी पहाडपुर स्टेशन  के S-1 कोच में यात्री राजीव मित्तल , गाड़ी संख्या 12910 मथुरा जंक्शन पर कोच G-12 में यात्री अभिषेक, गाड़ी संख्या 12707  मथुरा जं. पर यात्री धीरज, गाड़ी संख्या 12780 आगरा कैंट के प्लेटफार्म नंबर 1 पर सामान्य कोच में यात्री जनक सिंह द्वारा चेन पुलिंग की गई जिनके विरुद्ध रेल सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गईl अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) ट्रेनों के विलंब का एक प्रमुख कारण है। किसी भी ट्रेन का असामान्य रूप से रुकना न केवल उस ट्रेन की समयपालनता को प्रभावित करता है, बल्कि उसके पीछे चल रही अन्य ट्रेनों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जिससे यात्रियों का बहुमूल्य समय नष्ट होता है। यह भी देखा गया है कि कई मामलों में गैर-यात्री, जो अपने परिजनों या परिचितों को विदा करने आते हैं, समय पर ट्रेन से नहीं उतर पाते और परिणामस्वरूप अलार्म चेन खींच देते हैं, जिससे सह-यात्रियों को असुविधा होती है तथा रेल संचालन की समयबद्धता प्रभावित होती है।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे नियमों का पालन करें और केवल आपात स्थिति में ही अलार्म चेन का प्रयोग करें, ताकि सुरक्षित, सुचारू एवं समयबद्ध रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *