आगरा, 10 जुलाई। ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एम सी शर्मा की सूचनानुसार मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में खेली गई 15वीं महाकाल राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन कर 6 स्वर्ण 1 रजत व 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीतकर आगरा, उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले संतोष कुमार सिंह,उदय शर्मा,पारस कुमार,स्वाति शुक्ला, सुहानी श्रीवास्तव व कनिका सिंह खिलाड़ियों का स्वामी बाग स्कूल,दयालबाग पर उपप्रबंधक कुवर पाल सिंह राना एवं ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा सचिव पंकज शर्मा एवं सीईओ संगीता शर्मा द्वारा फूलमालाएं,मेडल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि आगरा, उत्तर प्रदेश के संतोष कुमार सिंह ने (सीनियर बालक पूमसे एवं फाइट के 87 किलो ग्राम से अधिक भार वर्ग में 1-1=2 स्वर्ण पदक जीते। उदय शर्मा ने (सीनियर बालक वर्ग की व्यक्तिगत एवं पेयर पूमसे स्पर्धा में 1-1=2 स्वर्ण पदक जीते। सुहानी श्रीवास्तव ने (सीनियर बालिका वर्ग की पेयर पूमसे स्पर्धा में )1 स्वर्ण पदक जीता। स्वाति शुक्ला ने (सीनियर बालिका वर्ग की व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में) 1 स्वर्ण पदक जीता।पारस कुमार ने सीनियर फाइट बालक वर्ग के (54 से 58)किलो ग्राम भार वर्ग में 1 रजत पदक जीता।कनिका सिंह ने (सब-जूनियर बालिका वर्ग की (24-26) किलोग्राम भार वर्ग में 1 कांस्य पदक जीतकर आगरा उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।उपरोक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 550 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
