
आगरा। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में आयोजित U-19 बालक वर्ग के आज के पहले मुकाबले में पीके क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । निर्धारित 20-20 ओवरों के मुकाबले में पीके क्रिकेट अकादमी ने 166 रन सभी विकेट खोकर बनाए । टीम के लिए करण गोला ने 45, उदय यादव ने 32, प्रियांशु ने 33 रनों का योगदान दिया। शिव क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए संकल्प पाराशर ने 4 और अनिकेत ने दो विकेट प्राप्त किये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव क्रिकेट अकादमी की टीम 18.2 ओवरों में 114 रनों पर ही सिमट गई । टीम के लिए अरमान ने 39 और दीपक ने 21 रनों का योगदान दिया
पीके क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमित ने 4, और अभिनव ने 3 विकेट प्राप्त किये। शानदार प्रदर्शन के लिए सुमित को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया ।
एक अन्य मुकाबले में गुरुकुल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गुरुकुल एकेडमी ने पांच विकेट खोकर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया । टीम के लिए हिमांशु ने 66 और सुमित ने 45 रनों का योगदान दिया । अंजन्य क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मंगल ने 2 विकेट विजय और डेविल ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी ajaneya क्रिकेट अकादमी की टीम 19.1 ओवर में 139 रनों पर सिमट गई टीम के लिए वेद चाहर ने 31 ओम वर्मा ने 20 और आयुष ने 17 मंगल ने 19 रन का योगदान दिया। गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए rishank sharma 4 विकेट , आशीष 3, नितिन और हिमांशु ने क्रमशः एक-एक क्रिकेट प्राप्त किया । शानदार प्रदर्शन के लिए हिमांशु सागर को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच के अंपायर रोहित लोधी और अजय रहे। बुधवार को प्रातः 8:30 पहला मुकाबला स्टेडियम कैंप और पीके क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला जाएगा।
[caption id="attachment_82329" align="alignleft" width="241"]
हिमांशु मैन आफ द मैच


