
आगरा, 14 अक्टूबर। खेरिया रेलवे पुल बंद करने के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। आज लोगों ने जमकर विरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक जी एस धर्मेश अर्जुन नगर पहुंचे। जहां उन्हें भी लोगों के भारी विरोध का सामना करना प़डा। विधायक आश्वासन दे कर गए कि लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायगा।
कई पुलिस अधिकारी और रेल्वे अधिकारी भी पहुंचे। जहां आश्वासन दिया गया कि लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा । उधर बारह खंबा मार्ग को सुचारू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू हो गया है। जहां रोड से अतिक्रमण हटाए गए वहीं सड़क का निर्माण भी शुरू कर दिया गया।
रेलवे पुल को बंद करने का विरोध करने वालों में दिग्विजय सिंह, कन्हैया राय, ललित शर्मा, जितेंद्र कुशवाह, राजेश यादव, गोपाल वर्मा, जितेंद्र खन्ना, दिलीप वर्मा, अशोक कुमार, श्याम सुंदर, कुलदीप खेरा, अजय मोटवानी, सुंदरलाल चेतवानी, मनोज गुप्ता, देवेन्द्र, अंजलि, उमा आदि मौजूद रहे।


