
आगरा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान, आगरा का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिलाधिकारी, आगरा मनीष बंसल से मिला, जिसमें कलेक्ट्रेट अधिष्ठान से सेवानिवृत हुए पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान की जोरदार मांग जिलाधिकारी से की गई । स्मरण कराया कि गत 20 जुलाई को भी आपके द्वारा आश्वासन दिया गया था।
आज पुनः जिलाधिकारी आगरा को एक सूची सौंपी गई तभी इनके द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन को कहा गया कि काफी दिन हो गए है अब इनका भुगतान कर दो। जिलाधिकारी के रुख को देखते हुए आशा बंधी है दीपावली से पूर्व ही पेंशनरों के दावों का भुगतान हो जाए।
प्रतिनिधिमंडल में संयोजक वीर सिंह यादव,नेमीचंद वार्ष्णेय, सत्यवान सिंह चौहान,अमर सिंह,विजय जैन,जमीर अहमद खान,गणेशी लाल,बनवारी लाल राजपूत,विमल कुमार शर्मा,जय प्रकाश,अर्जुन लाल,जगदीश प्रसाद अग्रवाल,हरिकांत शर्मा,विजय कुमार शर्मा आदि पेंशनर मौजूद रहे।
मुख्य कोषाधिकारी ने जीवित प्रमाणपत्र घर बैठे ही भेजने का प्रशिक्षण दिया
मुख्य कोषाधिकारी वरुण खरे द्वारा आज दिनांक 02 नवंबर को पेंशनर संगठनों की एक बैठक आहूत की गई जिसमें सरकार की पेंशनरों के हित में जीवित प्रमाणपत्रों को डिजिटल करने हेतु नीति के अंतर्गत खुद DEMO करके जीवित प्रमाणपत्र को घर बैठे ही भेजने का प्रशिक्षण दिया तथा पम्पलेट के भी वितरित किए। जिसमें ऑनलाइन करने हेतु पूरी जानकारी दी गई है। इस संबंध में तहसील स्तर पर जाकर पेंशनरों को जागरूक करने के लिए पूरी समय सारिणी बनाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के संयोजक वीर सिंह यादव,सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के बनवारी लाल राजपूत,महावीर सिंह बघेल,सुरेंद्र सिंह,आर के बरूआ,सतीश शर्मा राजकीय सिविल पेंशनर परिषद के महामंत्री के के अवस्थी भी उपस्थित रहे।


