पश्चिम रेलवे पर दोहरीकरण कार्य के कारण गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण/शॉर्ट टर्मिनेशन/ऑरिजिनेशन

Press Release उत्तर प्रदेश

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत रतलाम-नीमच रेल खंड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण/शॉर्ट टर्मिनेशन/ऑरिजिनेशन किया जा रहा है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी संख्या 19818 यमुनाब्रिज–रतलाम एक्सप्रेस
दिनांक 27.03.2026 एवं 28.03.2026 को यह गाड़ी नामली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नामली–रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 19817 रतलाम–आगरा फोर्ट एक्सप्रेस
दिनांक 28.03.2026 एवं 29.03.2026 को यह गाड़ी नामली स्टेशन से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी तथा रतलाम–नामली के मध्य निरस्त रहेगी।यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों के समय, ठहराव एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *