
आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष(एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ एवं लखनऊ ताइक्वान्डो संघ के सहयोग से 16 से 18 अप्रैल 2026 तक खेली जा रही ओपन यू0पी0 स्टेट ताइक्वान्डो चैम्पियनशिप के प्रथम दिन जोकि (सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर-बालक एवं बालिका फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली जा रही है में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा का नाम रोशन किया।
उन्होंने पूमसे खिमजांग, व पूमसे शिपजिन में अपना शानदार प्रदर्शन किया । समाचार लिखे जाने तक अन्य खिलाड़ियों के मुक़ाबले जारी थे । उपरोक्त प्रदेशीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 15 से 17 मई 2026 को तेलंगाना राज्य के जोगुलांबा गडवाल ज़िले के बृंदावन गार्डन में आयोजित होने वाली 16वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे ।
पंकज शर्मा को स्वर्ण पदक जीतने एवं 16 वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु चयनित होने पर सी ई ओ संगीता शर्मा,दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।


