
नई दिल्ली। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष(एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार नई दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में सिख फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में 30 एवं 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जा रही द्वितीय एशियन सिख गेम्स के अंतर्गत इंटरनेशनल ताइक्वान्डो स्पर्धा में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा,उत्तर प्रदेश एवं भारत का नाम इंटरनेशनल स्तर पर रोशन किया।
उन्होंने पूमसे खिमजांग, व पूमसे शिपजिन में अपना शानदार प्रदर्शन किया । समाचार लिखे जाने तक मुक़ाबले जारी थे । शनिवार को टीम पूमसे के मुक़ाबले खेले जाएँगे जिसमें पंकज शर्मा, संतोष कुमार सिंह एवं सरदार अजय पाल सिंह प्रतिभाग करेंगे ।


